धनबाद। नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंदुआडीह शाखा में होली के पावन अवसर पर लीलू देवी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी शामिल हुई। जहां लक्ष्मी देवी का पुष्प गुच्छ भेंट का स्वागत किया गया।
लक्ष्मी देवी ने सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। लक्ष्मी देवी ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। आज महिलाओं के सम्मान और अधिकार की बात होती है। हमें संगठित होकर समाज और राष्ट्र हित में कार्य करना है।
लीलू देवी ने कहा कि होली हमारी संस्कृति का हिस्सा है। और हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। जहां देवी को पूजा जाता है। हमारा संविधान भी हमे अधिकार और सम्मान देता है।
मौके पर शीला देवी, शैली देवी दुलारी देवी मीरा देवी सुंदरी देवी, रूनी देवी आदि मौजूद थी।
