होली सबों के लिए खुशियां लेकर आए – लक्ष्मी देवी

Local

नारी शक्ति ने मनाया होली मिलन

भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर दो में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन समारोह में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी।
लक्ष्मी देवी ने होली मिलन समारोह के अवसर पर कहा कि होली हमारी पौराणिक और हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व है। जो हमें असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है। हमें अपनी संस्कृति के अनुरूप होली को मनाना चाहिए। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है आज पूरी दुनिया में महिलाओं के अधिकार और सम्मान को लेकर चर्चा हो रही है। महिलाओं को संगठित होकर अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़नी होगी।


होली के पावन अवसर पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल सभी बहनों को होली की ढेर सारी शुभकामना देती हूं।

मौके पर कांति देवी, लालती देवी, मनोरमा देवी, कुसुम देवी, राधिका देवी, पुनम देवी, देवती देवी, आदरमुनि देवी, संध्या देवी, सोनी देवी, गायत्री देवी आदि उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *