भूली। भूली बी ब्लॉक स्थित पतंजलि योग केंद्र में विश्व योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक विजय रजक और बिंदिया देवी ने योग अभ्यास करवाया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज किशोर पासवान का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकार सहयोग संघ ए डी सी ए के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं योग अभ्यास में शामिल भाजपा नेताओं को बीजेपी का पट्टा देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व भूली मंडल अध्यक्ष ललन मिश्रा, कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा, सतेंद्र ओझा, ओम प्रकाश झा, बबलू सिंह, महेश सिंह आदि शामिल थे।

विश्व योग दिवस पर योग करने वालों में राजेश्वर कुमार, गुरु चरण सिंह, प्राची विश्वकर्मा, दीपक महतो, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, सूरज कुमार विश्वकर्मा, राजन कुमार, राकेश कुमार वर्मा, विजय श्रीवास्तव आदि शामिल थे।