विजय कुमार
कतरास। कल्याणी युवा दल की संस्थापक समाजसेवी वंदना सिन्हा ने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बनाई। अपने अच्छे कार्यों को लेकर उन्होंने आम जनता खास कर अपने धनबाद नगर निगम के वार्ड चार के मूलभूत समस्या जैसे बिजली पानी और विस्थापन जैसे मुद्दों पर मुखर रहीं। इसके अलावा गरीब दलित पिछड़ा वर्ग के दर्जनों लड़कियों की विवाह में सहयोग किया। वंदना सिंहा ने अपने क्षेत्र में फुटबाल, वालीबाल , क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए उत्तम व्यवस्था दी। जिससे खिलाड़ियों में खेल की भावना प्रबल हुई।
वंदना सिंहा हमेशा लोगों के बीच ऊंच – नीच, गरीब – अमीर का भेदभाव को तोड़कर हमेशा सेवा के लिए सबसे आगे रहीं। यही वजह है कि स्थानीय लोगों की किसी प्रकार की समस्या होती है तो उसके समाधान के लिए लोग वंदना सिंहा के पास आते हैं।
वंदना सिंहा कहती हैं कि लोगों का भरोसा ही उनकी पूंजी है। क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास की। लोगों की समस्याओं का समाधान किया। आज कोई भी व्यक्ति सहयोग के लिए बेहिचक मेरे पास आता है। समाज से मैंने यही कमाया है। सबका साथ सबका विश्वास के साथ लोगों की सेवा कर्म ही मेरी प्राथमिकता है।