कांवरिया पथ पर लगेगा हजारों पेड़ – नंदन चक्रवर्ती

Local


कतरास। कतरास के कांवरिया नंदन चक्रवर्ती बाबा नगरी में सुल्तानगंज से देवघर तक हजारों पेड़ लगाने के साथ कांवरियों की सेवा को लेकर एक अभियान चला रहे हैं।
नंदन चक्रवर्ती ने बताया कि सुल्तानगंज से देवघर के बीच कांवरिया पथ पर हजारों पेड़ लगाने और श्रावणी मेला में कांवरियों की सेवा को लेकर अभियान चलाया जाएगा। अपने नाम या माता पिता के नाम प्लेट के साथ एक पेड़ 321 रुपया शुल्क के साथ आम लोग इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
नंदन चक्रवर्ती पिछले कई वर्षों से पेड़ लगाने और श्रावणी मेला में कांवरियों की सेवा करने का कार्य कर रहे हैं।
नंदन चक्रवर्ती कहते हैं कि लोगों को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। पर्यावरण संरक्षण पृथ्वी पर जीवन की प्रत्याशा को बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *