जनता की समस्या का समाधान करने में सक्रिय भूमिका निभाएं – अजय कुमार दुबे
धनबाद। धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में संगठन सृजन 2025 के तहत धनबाद नगर निगम के पर्यवेक्षक अजय कुमार दुबे ने धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के जिला पदाधिकारी और प्रखंड नगर अध्यक्ष के साथ बैठक की। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार दुबे ने कहा कि संगठन सृजन के तहत जनता के बीच जाना है और जनता को हो रही समस्या को जानना और फिर उसका समाधान करना। अगर जनता के समस्या के समाधान में कही भी अड़चन आती हो तो कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पदाधिकारी को अवगत करा कर जनता का काम करना है। तभी जनता संगठन के साथ जुड़ेगी।
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की निवर्तमान जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि संगठन सृजन में महिलाओं की अहम भूमिका है। महिलाओं को उनके अधिकार और हक के प्रति जागरूक करना होगा। जमीनी स्तर पर महिलाओं की समस्या समाधान के साथ सामाजिक न्याय और आर्थिक सबलता को लेकर शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी कार्य करें। जब महिलाएं पार्टी से जुड़ेंगी तभी पार्टी में मजबूती आएगी। आधी आबादी को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। एक एक महिला कार्यकर्ता हमारे से महत्वपूर्ण है। उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

बैठक में रूबी खातून, हेमंती जयसवाल, पुनम देवी, सुनीता निषाद, गीता सिंह, पुनम राय, मुस्कान, जानकी देवी, गुड़िया देवी, निखत परवीन, रूबी देवी, मीना देवी, आमना खातून, शकीला खातून, यशोदा देवी, गुड़िया देवी, ममता देवी, सुमन देवी, किरण देवी आदि शामिल थीं।