अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विशेष
अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मूल रूप से नरसंहार, मानवीय भेदभाव से पीड़ित लोगों को न्याय की वकालत के लिए मनाया जाता है। इसमें उन संस्थाओं की अहम भूमिका होती है जो मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करती है। एक देश के भीतर मानवीय मूल्यों की रक्षा जरूरी है और इसमें रंगभेद, भाषाभेद, क्षेत्रभेद, लिंगभेद शामिल है। जरूरी है कि हम अपने आस पास ऐसे वातावरण की रचना कर सकें जो हर मानव को उसका अधिकार मिले और उसके अधिकारों का कोई हनन न कर सके। जब एक गांव शहर प्रदेश में ऐसी व्यवस्था बनता है तो देश भेदभाव रहित वातावरण में विकसित होता है।
मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए हर एक व्यक्ति के मौलिक अधिकार की रक्षा को महत्व देता है। अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर प्रयास करें कि हम उस अभियान का हिस्सा बने जो समाज में किसी भी प्रकार के भेदभाव अन्याय कें खिलाफ कार्य कर रहा है।