महिलाओं की सुरक्षा केंद्र सरकार सुनिश्चित करे – संतोष कुमार सिंह
धनबाद। धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराना कांग्रेस कार्यालय से धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में न्याय मार्च निकाली। पुराना कांग्रेस कार्यालय से होते हुए न्याय मार्च रणधीर वर्मा चौक पहुंची। न्याय मार्च में महिलाओं ने नारी को न्याय देना होगा और केंद्र सरकार होश में आओ का नारा बुलंद किया।
न्याय मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रज़ा अंसारी भी शामिल थे।
संतोष कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को सुरक्षा और न्याय देना सुनिश्चित करे।
सीता राणा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है और महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार महिलाओं को न्याय दे। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय गुंजन सिंह जी के निर्देशानुसार धनबाद में न्याय मार्च निकाला गया है।
न्याय मार्च में गुड़िया देवी, पुनम देवी, हेमंती जयसवाल, रूबी खातून , गीता सिंह, शाहीना बानो, निखत परवीन, सुनीता निषाद, रजनी देवी, मुस्कान सिंह, सावित्री देवी, लकी देवी, मोनिका देवी, बबीता देवी, रूबी देवी, बबीता शर्मा, आसमा खातून, चंद्रवदी हेंब्रम, जोबा धीवर, नेहा कुमारी, गुड़िया सिंह, रोशनी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, जोहारन बीबी, ऊषा यादव, सुनीता पासवान, ममता देवी, नीतू देवी, शबनम खातून, रोजी खातून, कुलसुम बीबी, मोहक प्रवीण, रूमी परवीन, रेशमा बीबी, रिफत परवीन आदि शामिल थीं।