सावन महोत्सव में झूम उठी महिलाएं
धनबाद। धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड के भित्तिया में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिला सचिव हेमंती जयसवाल के आवासीय कार्यालय में सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा शामिल हुईं। सीता राणा को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
सावन महोत्सव में महिलाओं ने गीत संगीत के साथ नृत्य का आनंद लिया।

मौके पर सीता राणा ने कहा कि सावन पवित्रता का माह सब को भगवान शिव का आशीर्वाद मिले। भगवान शिव न्याय के पर्याय हैं सबके साथ न्याय करें। इस सावन महिलाओं के सुरक्षा और न्याय का शपथ लें।
हेमंती जयसवाल ने कहा कि सावन में भगवान शिव की आराधना के साथ हरियाली का प्रतीक भी है। यह किसानों की समृद्धि से जुड़ा माह है। सबके जीवन में सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद मिले इसकी कामना करती हूं।
रूबी खातून ने कहा कि सावन के महत्व को शिव और समृद्धि से जोड़ कर देखा जाता है। सावन माह का आर्थिक पहलू भी महत्वपूर्ण है जो किसी देश की अर्थव्यव्स्था को नियंत्रित करता है। शिव का आशीर्वाद सबों पर बना रहे कामना करती हूं।
गुड़िया देवी देवी ने कहा कि मानव जीवन में सावन आनंद की अनुभूति का प्रतीक है। भगवान शिव की आराधना और प्रकृति के प्रति सम्मान दोनों ही दिखता है। सावन का आनंद अपने जीवन में सुख का द्वार खोलता है।

हेमंती जयसवाल ने सुहागिनों को चूड़ी सिंदूर भेंट कर सावन की बधाई दी।
सावन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड़िया सिंह, सुनीता निषाद, देवती देवी, पुनम देवी, गीता सिंह, होलिका देवी, सावित्री देवी, आसमा खातून, अनवा देवी, शीला देवी , पुनिया देवी, रीता देवी, रीना देवी सुमा देवी, बबीता देवी, अनीता देवी , मुस्कान सिंह आदि शामिल थीं।