स्वतंत्रता दिवस विशेष
देश 1947 के 15 अगस्त को आज़ाद हुआ. इस आजादी के संघर्ष में हजारों हजार स्वतंत्रता आंदोलनकारी शहीद हुए. पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी मोर्चा लिया. एक लम्बे संघर्ष के बाद हमें आज़ादी मिली. आज उन बलिदानियों को याद करने का दिन है.
एक सशक्त राष्ट्र की कल्पना स्वतंत्रता सेनानीयों ने की थी. जिसमे कुछ हद तक हम कामयाब हुए. अब भी लम्बा संघर्ष और सफर बांकी है. जिसमे महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. ज़ब महिला सशक्त होंगी तभी राष्ट्र सशक्त होगा. इसके लिए महिलाओं के विकास उनकी शिक्षा सुरक्षा सम्बलता के क्षेत्र में कार्य किये जाने की आवश्यकता आज भी है.
आजादी के 79 वां वर्षगांठ पर शपथ लें कि हम अपना योगदान राष्ट्र के निर्माण में देंगे. समाज को सशक्त बनाने और हर एक व्यक्ति के विकास में उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पहल करेंगे.
स्वतंत्रता दिवस पर समस्त देशवासियों को ढेरों शुभकामनायें.
(रेखा शर्मा नागरिक संघर्ष मोर्चा की महिला विंग की धनबाद जिला अध्यक्ष हैँ.)