झारखंड सरकार के पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद कांग्रेस में शामिल

Local

रांची / धनबाद. झारखंड की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। झारखंड सरकार के पूर्व अपर सचिव अवध नारायण प्रसाद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, प्रदेश महासचिव जवाहर महथा, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अवध नारायण प्रसाद के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को न केवल प्रशासनिक अनुभव मिलेगा बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती भी मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि – “कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर अवध नारायण प्रसाद ने जनता की सेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है। उनके अनुभव से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी।”

कांग्रेस परिवार में शामिल होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *