धनबाद। ईस्ट बांसुरिया के रेंगूनी पंचायत स्थित प्रसाद इंटरप्राइजेज परिसर में भाजपा के झारखंड प्रदेश समिति सदस्य सह अनुसूचित जाति मोर्चा के जामताड़ा प्रभारी सीताराम प्रसाद ने दीपावली के अवसर पर दिया बाती का वितरण किया।
मौके पर सीताराम प्रसाद ने कहा कि दीपावली सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए। दीपावली श्रीराम के रावण वध के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया गया। यह हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा पर्व है और दीपावली अंधकार को मिटा कर प्रकाश फैलाने का उत्सव है। हमें अपने जीवन से अहंकार द्वेष के अंधकार को मिटा कर प्रेम सत्य न्याय का प्रकाश फैलना है।
सीताराम प्रसाद ने सभी को दीपावली की बधाई दी।

वहीं कार्यक्रम में शामिल भाजपा के धनबाद मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली को स्वच्छ और स्वस्थ तरीके से मनाए। स्वदेशी दिया बाती जलाएं और एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक दीपावली पर्व मनाएं।