धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा धनबाद विधानसभा के धनसार, नई दिल्ली के साथ नगर निगम के वार्ड 33 क्षेत्र में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा का कविता धीवर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। फूलमाला पहनाकर भव्य तरीके से सीता राणा पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त किया गया। साथ ही वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कविता धीवर ने कहा कि सीता राणा जी पुनः जिलाध्यक्ष बनी और सीता राणा जी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस मजबूती से कार्य करेगी।

मौके पर सीता राणा ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय गुंजन सिंह जी ने निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। जनता के अधिकार को वोट चोरी से बचाना होगा। वोट चोरी कर जनता के वोट का अधिकार का अपमान किया जा रहा है। लोगों को वोट चोरी को लेकर जागरूक होना होगा । वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान से महिलाएं जुड़ रही हैं।
मौके पर रूबी खातून, निखत परवीन, शारदा देवी, ममता धीवर, जोबा धीवर, मीना देवी, पुष्पा देवी, गौरी देवी, पार्वती देवी, राखी देवी, विद्या धीवर, शिवानी देवी, सामा देवी, गंगा देवी, खुशबू देवी, अनीता देवी आदि शामिल थीं।

