भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर पांच में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सीता राणा के आवासीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 34 वां पुण्यतिथि मनाया गया। राजीव गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर सीता राणा ने कहा कि देश में तकनीकी युग के प्रणेता थे राजीव गांधी । उन्होंने देश में शिक्षा के साथ तकनीक को प्राथमिकता देने और रोजगार से जोड़ने के दिशा में कार्य किया। राजीव गांधी ने महिलाओं को अधिकार देने के लिए आरक्षण दिया और पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की। जिसके माध्यम से महिला सशक्त हुई और राष्ट्र निर्माण में महिला आज भागीदारी निभा रही हैं।
मौके पर कविता धीवर, कौशल्या देवी, हीरा देवी, शांति देवी, सुमा देवी, रंजू देवी, खुशबू देवी, नंदनी देवी आदि मौजूद थी।
