भूली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी का एस टी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह उदारवादी और राष्ट्रवादी विचारधारा के पुरोधा रहे। आज उदारवादी युग का अवसान हो गया। डॉक्टर मनमोहन सिंह के अपने राजनीतिक जीवन में लिए गए फैसलों ने अर्थजगत और राष्ट्रशक्ति दोनों को प्रभावित किया। उनके विद्वता को पूरा विश्व मानता था। डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए क्षति नहीं है बल्कि पूरे विश्व के अर्थजगत और शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।
डॉक्टर मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में लिए फैसलों के लिए भी याद किए जाएंगे जिसमें मनरेगा और सूचना का अधिकार शामिल है। जिसमें आम आदमी को शक्ति प्रदान किया।
अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह अपने विचारों और सिद्धांतों के रूप में हमेशा मार्गदर्शन देते रहेंगे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
