भूली। भूली नगर ए ब्लॉक में जिला महामंत्री गंगा वाल्मीकि के आवासीय कार्यालय में स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी के चित्र पर फूल माला व पुष्पअर्पित करके सभी नेताओं ने उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
गंगा वाल्मीकि ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के द्वारा देशहित में कई अनेक कार्य किए गए उन्होंने देश के लोगों को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 दिया, यूनिक आईडी आधार कार्ड देकर देश के नागरिकों को अलग पहचान दी,राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम लागू किया, शिक्षा का अधिकार दिया ,परमाणु समझौता ,भोजन का अधिकार कानून 2013, भूमि अधिकरण कानून 2006,वन अधिकार कानून 2013, चंद्र मिशन 2008 को मंजूरी दी, आर्थिक विकास के नायक के रूप में 2004 से 2008 के बीच में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर 8% से अधिक रही, महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण बिल को पास किया और महिलाओं को 33% का अधिकार दिया, सामाजिक सुधार और स्वास्थ्य सुधार में उन्होंने कई योजनाओं को लांच किया जिनमें स्वास्थ्य और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को काफी लाभ मिला, यह तो मात्र उदाहरण है बाकी 10 वर्षों में कार्यकाल में बगैर प्रचार प्रसार किए हुए उन्होंने देश की तरक्की के लिए जो काम किया भारत की आने वाली पीढ़ियां इन्हें युगों युगों तक याद करेगी और इसका फायदा भारत की जनता को मिलता रहेगा ऐसे महान नायक को देश कभी नहीं भूल सकता है उनके चले जाने से सिर्फ कांग्रेस को ही नहीं बल्कि पूरे देश को अपूरणी क्षति हुई है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।
एससी सेल के भूली नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह उदारवाद और राष्ट्रवाद के प्रतीक रहे। उन्होंने अपने बौद्धिकता से देश को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया और मनरेगा और सूचना के अधिकार जैसी योजना लाकर आमलोगों को सम्मान और अधिकार दिया। उनके योगदांबको कभी बिसराया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ओबीसी सेल के नगर अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, राजेंद्र कुमार वर्मा,अरुण पासवान, नगर महासचिव दीपक कुमार वाल्मीकि ,शशि मेहता, आजाद रंजन,बृजेश कुमार उर्फ बबलू ,काली रविदास,गणेश वाल्मीकि, सूरज कुमार,राहुल कुमार, चंदन कुमार,आकाश कुमार, आदि शामिल थे i