भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर पांच में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की बैठक सीता राणा के आवासीय कार्यालय में किया गया।
बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। डॉ मनमोहन सिंह के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देशानुसार नारी न्याय सदस्यता अभियान को 31 दिसंबर तक सूची जमा करने और नारी न्याय सदस्यता अभियान में लक्ष्य के मुताबिक महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ने का अभियान चलाने पर चर्चा किया गया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का निधन सिर्फ कांग्रेस के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए अपूर्णीय क्षति है। अर्थशास्त्र जगत के लिए यह मायूसी भरा समय है। डॉ मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में किया गया कार्य हमेशा याद किया जाएगा।
वहीं सीता राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देशानुसार नारी न्याय सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि महिला कांग्रेस की मजबूती के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को सदस्य बनाया जाएगा।
सीता राणा ने बताया कि 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का धनबाद आगमन हो रहा है। जिनका भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से रूबी खातून, हेमंती जयसवाल, पुनम देवी, महजबी परवीन, नूरी शहजादी , पुनम राय, बिंदु देवी, नूतन विश्वकर्मा, रिंकू कुमारी, जुली सिंह, सुनीता निषाद, कविता धीवर, आशा देवी, हीरा देवी, गीता सिंह , मुस्कान सिंह, नंदनी देवी आदि उपस्थित थीं।