धनबाद। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन रीजनल हॉस्पिटल भूली शाखा के सचिव बिनोद कुमार सिंह ने नया साल की शुभकामना देते हुए कहा कि नई उम्मीदों भरा हो नया साल। लोगों की मनोकामना को पूर्ण करने और पूरे परिवार समाज देश के लिए शांति और सौहार्द भरा हो नया साल
बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि नया साल नए विचारों के साथ संघर्ष और मानव अधिकार के संरक्षण करने वाला होगा। कोयला श्रमिको के अधिकार की सुरक्षा और संरक्षण पर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा विशेष फोकस रखा जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि श्रमिको के हितों की रक्षा करेंगे। सभी देशवासियों को नव वर्ष 2025 की ढेरों शुभकामनाएं।
