कतरास! बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह गया के सांसद जीतन राम मांझी को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष रामाधार चौहान ने नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी।मौके पर रामाधार चौहान, जोगिन्दर चौहान,पवन चौहान,नागेन्द्र चौहान,सर्वण भुइया, दीपक रविदास, मुन्ना पासवान ने जीतनराम माझी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
रामाधार चौहान ने बताया कि नव वर्ष पर जीतनराम माझी जी से मुलाकात कर राजनीतिक चर्चा की। झारखंड में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के विस्तार और झारखंड में मोर्चा को सशक्त बनाने को लेकर रणनीति पर मार्गदर्शन लिया। झारखंड में आगामी निकाय चुनाव में भागीदारी निभाने और निकाय शासन में हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर रणनीति बनी।
रामाधार चौहान ने कहा कि नव वर्ष में दलितों पिछड़ों वंचितों को राजनीतिक अधिकार दिलाने को लेकर संघर्ष किया जायेगा। झारखंड में आनेवाले समय में निकाय चुनाव होना है हमारी प्राथमिकता होगी कि जहां भी एस सी एस टी आरक्षण रोस्टर के तहत आरक्षण होगा वहां हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का समर्थित उम्मीदवार की जीत हो और सामान्य जगहों पर भी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
