नागरिक संघर्ष मोर्चा का 11 वा अधिवेशन डॉ कुशवाहा बने केंद्रीय अध्यक्ष

Local

भूली। भूली के शिवपुरी में नागरिक संघर्ष मोर्चा का 11 अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में नागरिक संघर्ष मोर्चा का नव गठन किया गया जिसमें पुनः डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा को केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वहीं महिला विंग की जिम्मेदारी मीना पासवान को दी गई।
अधिवेशन में पर्यवेक्षण सेवानिवृत शिक्षक पी बी सिंह, सद्भावना एनजीओ के सचिव रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, प्रयास न्यास के सचिव तरुण चंद्र राय ने संयुक्त रूप से केंद्रीय अध्यक्ष के लिए डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा के नाम की घोषणा की।
अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद के व्यवसायी कुंभनाथ सिंह ने केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा और महिला विंग की अध्यक्ष मीना पासवान को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।


मौके पर कुंभनाथ सिंह ने नागरिक संघर्ष मोर्चा को हरसंभव सहायता करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की भूमिका सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण रहती है। समाज के लिए बेहतर कार्य करें इसकी शुभकामना देते हैं।
डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ग्यारह साल से नागरिक संघर्ष मोर्चा सामाजिक और जन मुद्दों पर लगातार आंदोलन कर मानवीय मूल्यों को जीवंत रखने का कार्य कर रही है और आगे भी जन मुद्दों पर कार्य करेगी और अपने समकक्ष विचारों वाली संस्था के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करेगी।
पूर्व पार्षद सह सद्भावना एनजीओ के सचिव रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि नागरिक संघर्ष मोर्चा जनता के लिए वह कार्य करेगी जिससे जनता के मूल अधिकार का संरक्षण होता हो।
मौके पर डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा , रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू , धर्म पासवान, राम दुलार राय, पी बी सिंह, प्रमोद पासवान , वकील सरकार, जगदीश राय, मीना पासवान, आशा राय, ऊषा मेहता, अमरजीत पासवान उर्फ सत्यम, पुष्पा देवी, सुधा देवी, पुनम देवी, रीना देवी, हीरालाल प्रधान, जितेंद्र कुमार, नगीना पासवान, उमेश ठाकुर, आनंद सिंह, राजेंद्र महतो, रुक्मणि देवी, रामभजन भुइयां , विशाल सिन्हा, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *