धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सीता राणा ने भाजपा सांसद और दिल्ली में कालकाजी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी को लेकर की गई टिप्पणी को महिला विरोधी बताया।
सीता राणा ने कहा कि प्रियंका गांधी जी को लेकर दिया गया बयान यह प्रमाणित करता है कि भाजपा महिला विरोधी है। महिला को लेकर भाजपा नेता में कोई सम्मान नहीं है। प्रियंका गांधी को लेकर दिया गया बयान पर रमेश बिधूड़ी देश की महिलाओं से माफी मांगे।
सीता राणा ने कहा कि दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी कालकाजी के महिलाओं से किस मुंह से वोट मांगेंगे। मोदी जी को संज्ञान लेते हुए तत्काल रमेश बिधूड़ी को निष्कासित करे और देश से माफी मांगे।
