जरूरत मंदो के बीच कंबल का वितरण

Local


भूली। भूली बी ब्लॉक आम बागान में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद में ठंड का कहर जारी है। इस मौसम में कई जरूरत मंद परिवार ऐसे हैं जिन्हें गर्म कपड़े की जरूरत है। जिसे देखते हुए सोमवार को भूली के बी ब्लॉक आम बागान में जरूरत मंद महिलाओं और पुरुषों के बीच कंबल वितरण की।
लक्ष्मी देवी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह सामाजिक कार्य के तहत जन मानस की सेवा करती आ रही है।
मौके पर सोनी देवी, लालती देवी, राजमंती देवी, उर्मिला देवी, सुमन देवी, गीता देवी, कलबा देवी, मंती देवी, करण कुमार वर्मा, निर्मला देवी, भगवती देवी, शांति देवी, गजंती देवी, किरण देवी, कंचन देवी, रमोती देवी, अनिल कुमार, संदीप पासवान, पक़्न पासवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *