लक्ष्मी देवी ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

Local

भूली। भूली के आम बागान और आजाद नगर में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।
लक्ष्मी देवी ने हेमंत सरकार की मईया योजना को लेकर कहा कि इसमें गरीब दलित वंचित वर्ग की महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। योजना का लाभ सभी वर्ग की महिलाओं को मिलना चाहिए लेकिन पोर्टल बंद होने की शिकायत मिल रही है। जिससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और समस्या का समाधान करना चाहिए। क्योंकि महिलाओं को मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिल रही है। क्या चुनिंदा महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए। आज अंचल कार्यालयों में बढ़ती भीड़ और आक्रोश को अनदेखा नहीं किया जा सकता है।
मौके पर निर्मला देवी, सोनी देवी, पवन पासवान, संदीप कुमार पासवान, लालती देवी, गीता देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *