भूली। नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने जरूरतमंदों के बीच ई ब्लॉक सेक्टर दो में कंबल।का वितरण किया। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया।

मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि झारखंड सरकार ने महिला सम्मान को लेकर मईया सम्मान योजना की राशि एक हजार से ढाई हजार रुपए तो कर दिया लेकिन हजारों हजार महिलाएं आज कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर है। अंचल कार्यालयों में कोई भी महिलाओं की समस्या का समाधान करने में सक्षम नहीं हैं। जिसके कारण महिलाएं आक्रोशित हो रही है। हेमंत सोरेन सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और महिलाओं की समस्या समाधान कर सभी महिलाओं युवतियों को ढाई हजार रुपए देकर अपना वादा पूरा करना चाहिए।
मौके पर लालती देवी, पवन पासवान, संदीप कुमार पासवान, गीता देवी, सोनी सिंह आदि मौजूद थी।
