मानव अधिकार प्रोटेक्शन ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

Local

भूली। भूली बी ब्लॉक स्थित मानव अधिकार प्रोटेक्शन कार्यालय में जरूरतमंदोंबके बीच कंबल साड़ी धोती का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि छोटा नागपुर प्रमंडल अध्यक्ष कृष्णा नंदन सिंह , धनबाद जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, महिला विंग जिलाध्यक्ष रीता सिंह उर्फ गीता सिंह उपस्थित थी।
कार्यक्रम में जरूरतमंदों के बीच कंबल साड़ी और धोती का वितरण किया गया।


मौके पर कृष्णा नंदन सिंह ने कहा कि मानव अधिकार प्रोटेक्शन मानव सेवार्थ कंबल वितरण के साथ वस्त्र वितरण का कार्यक्रम चला रही है। जिसका लाभ समाज में दबे कुचले वंचित परिवार को मिलेगा।
जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने नव वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि मानव जीवन में सेवा का अलग महत्व है। हमारे प्रयास से किसी जरूरतमंद की सेवा हो पाती है तो यह हमारे लिए आशीर्वाद स्वरूप होगा।
महिला विंग की धनबाद जिलाध्यक्ष रीता सिंह उर्फ गीता सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी वंचित परिवार के किसी सदस्य के साथ ठंड लगने की वजह से कोई नुकसान ना हो इसके लिए मानव अधिकार प्रोटेक्शन अपने पदाधिकारियों के साथ मिलकर कंबल और वस्त्र वितरण का अभियान चला रही है। जिसमें जरूरतमंदों के बीच सेवा स्वरूप कंबल और धोती साड़ी का वितरण किया जा रहा है।


कार्यक्रम का संचालन करते हुए मानव अधिकार प्रोटेक्शन के भूली शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने कहा कि मानव अधिकार प्रोटेक्शन सिर्फ मानव के अधिकार की रक्षा के लिए ही नहीं बल्कि मानव जीवन की रक्षा और मानव सेवा की भाव से कार्य करती है। शुक्रवार को कंबल साड़ी धोती का वितरण किया गया।
मौके पर जिला सचिव जगदीश प्रसाद राय, संजय सिंह, पुनीता सिंह, सुशीला देवी, बिट्टू कुमार सिंह, संजय कुमार साव , राजीव कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *