समाज और राजनीति को आकार देने में पत्रकारिता सक्षम – शशि भूषण सिंह

Local


भूली। समाज और राजनीति को आकार देने में पत्रकारिता सक्षम है। स्वतन्त्रता संग्राम में अपनी भूमिका ने पत्रकारिता को नया आयाम दिया और वर्तमान में राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है। सामाजिक और राजनीतिक सामंजस्य, जागरूकता लाने शिक्षित करने में पत्रकारिता की अपनी अलग भूमिका है।
प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल अपना एक वर्ष पूरा किया। इस दौरान पत्रकारिता को जीवंत रखते हुए। जन मुद्दों को सटीक तरीके से समझने में मदद की। लोगों को जागरूक किया और सामाजिक राजनीतिक और सांस्कृतिक विषय पर निर्भीक स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर अपनी महती भूमिका निभाई। इसके लिए प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल से जुड़े सभी साथियों को बधाई।
कई अवसरों पर देखा गया कि खबरों के संकलन और प्रसारण में पक्षपात करने से आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जाता है। सही तथ्य लोगों तक नहीं पहुंचता है और खबरों के प्रसारण में सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप के कारण कोई भी विषय तथ्यहीन, प्रभावहीन हो जाता है। ऐसे कठिन दौर में पत्रकारिता के मूल आत्मा को जीवंत रखना मुश्किल है। लेकिन प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल ने अपने स्थापना काल से सामाजिक राजनीतिक साहित्यिक सांस्कृतिक विषय को बड़ी गंभीरता से लिया और निष्पक्ष निर्भीक होकर अपने दायित्व का निर्वहन किया है।
प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल के एक वर्ष पूरा होने पर बहुत बहुत बधाई और भविष्य में बेहतर तरीके से अपने दायित्व का निर्वहन करे इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं।

(लेखक शशि भूषण सिंह दैनिक हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हैं)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *