धनबाद। नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी धनबाद के समाजसेवा क्षेत्र में अपने कार्यों से अलग पहचान बनाई है। लक्ष्मी देवी ने ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल का वितरण कर रही हैं।
लक्ष्मी देवी ने बताया कि मानव सेवा पहली प्राथमिकता है। हम किसी मानव के जीवन में कुछ खुशी ल सकें इससे बेहतर और कोई कार्य हो नहीं सकता। आज भी समाज में कई ऐसे लोग हैं जो सुविधा संपन्न नहीं हैं। सरकारी योजना से वंचित है और समाज में उपेक्षित हैं। उन तक सहायता पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है।
लक्ष्मी देवी जरूरतमंद को कंबल देने के दौरान कहा कि धनबाद में ठंड है कुछ लोग इस ठंड से जूझ रहे उन्हें कंबल की जरूरत को देखते हुए कंबल वितरण का कार्य लगातार कर रही हूं।
मौके पर संदीप कुमार पासवान, पक़्न कुमार पासवान, लालती देवी, गीता देवी, सोनी सिंह आदि मौजूद थी।
