भूली। स्वामी विवेकानंद की 162 वी जयंती 12 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। भूली के डी ब्लॉक स्वामी विवेकानंद चौक पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के आयोजक रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसमें बतौर अतिथि कुंभनाथ सिंह, एल बी सिंह और मंजीत सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम में योग अध्यात्म के साथ मानव सेवार्थ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। जिसकी सूची बनाई गई है। वहीं कार्यक्रम में सामाजिक संस्था सद्भावना, मातेश्वरी सेवा संस्थान और पतंजलि योग केंद्र की अहम भूमिका रहेगी।
