भूली। भूली आजाद नगर में शौभाग्य स्वयं सहायता समूह का होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सदस्योंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा ने कहा कि होली हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ पर्व है और असत्य पर जीत का प्रतीक है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है जो महिलाओं के सम्मान और अधिकार से जुड़ा हुआ है। इस होली को हम ऐसे मनाए कि किसी महिला के सम्मान को ठेस न पहुंचे।
सचिव कोमल देवी ने होली का बधाई देते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है। सभींकर जीवन में रंगों भरी खुशियां आए इसकी कामना करती हूं और सभी को होली की ढेरों शुभकामना देती हूं।
रीता देवी, गुड़िया देवी, अनीता शर्मा, रीना देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता कुमारी, रेखा देवी, अनीता कुमारी, सुषमा देवी, कविता देवी