असत्य पर सत्य का जीत का प्रतीक है होली – सीता राणा

Local

महिला कांग्रेस ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर पांच में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के आवासीय कार्यालय में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी का होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता निषाद का जन्मदिन का उत्सव को केक काट कर मनाया गया। जिसके बाद महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा और पदाधिकारियों ने होली के अवसर पर महिला सदस्यों के बीच उपहार भेंट कर होली की शुभकामना दी।


मौके पर सीता राणा ने कहा कि होली पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हमें अपने जीवन में सत्य के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। होली बुराई को खत्म कर सौहार्द की स्थापना भाईचारा और स्नेह प्रेम का पर्व है। सभी को होली के पावन अवसर पर ढेरों बधाई देती हूं।
सुनीता निषाद ने अपने जन्मदिन्बू खास तरीके से मनाने के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया और होली की बधाई दी।
मौके पर महासचिव हेमंती जयसवाल, सचिव कविता धीवर, धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी , बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता निषाद, महासचिव रूबी खातून, झरिया नगर अध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, रीना देवी, जुली सिंह, रंजू देवी, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी, आशा देवी, सविता देवी, कौशल्या देवी, सुमा देवी, बिंदु देवी, मालती देवी, हीरा देवी, नंदनी देवी आदि शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *