अवैध संबंध बना आत्महत्या का कारण महिला की मौत

Local

धनबाद। भूली ओ पी क्षेत्र के न्यू बी टाइप आवास संख्या 19 निवासी चंदन यादव की पत्नी ममता देवी का शव पंखा से झूलता मिला। परिजन ममता देवी को लेकर पहले स्थानीय अस्पताल वर्मा क्लीनिक शक्ति मार्केट गए। जहां से बड़ा अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। जिसके बाद परिजन ममता देवी को एस जे ए एस हॉस्पिटल विनोद बिहारी चौक ले गए। जहां परीक्षण उपरान्त चिकित्सक ने ममता देवी को मृत घोषित कर दिया।


जिसके बाद परिजन हंगामा करने लगे और शव उठाने से मना कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेत के बाद ममता देवी के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
ममता देवी के पिता अमित यादव ने अपने फर्द बयान में कहा है कि ममता देवी के पति चंदन यादव का अन्य किसी महिला से अवैध संबंध था। जिसको लेकर कुछ दिनों से झगड़ा हो रहा था। चंदन यादव ने ममता देवी की हत्या कर उसे आत्महत्या दर्शाने के लिए पंखा से लटका दिया।

शव पहुंचते ही मोहल्ला में मचा कोहराम
ममता देवी का शव पोस्टमार्टम के साथ सी ब्लॉक आवास संख्या 270 लाया गया। शव पहुंचते ही मोहल्ला में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *