गुलनाज हुई साहिल की शादी कर लौटा प्रेमी जोड़ा

Local

कतरास। कतरास के आकाश कनाली के रहने वाले साहिल कुमार और गुलनाज का प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुलनाज और साहिल कुमार ने 1 मार्च 2025 को अपने घर से भाग कर मुंबई गए और वहीं शादी कर ली।
शादी के बाद दोनों को अपने समुदाय के विरोध का भय सताने लगा साहिल कुमार हिन्दू और गुलनाज मुस्लिम समुदाय से संबंध रखती है। दोनों ने धनबाद के बहुजन समाज कल्याण संस्था से संपर्क किया। जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़ा रविवार को महिला थाना कतरास में उपस्थित हुआ।
प्रेमी जोड़ा ऑन सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखा और प्रशासन से सुरक्षा की मांग किया।
साहिल कुमार ने बताया कि गुलनाज से प्रेम होने के बाद उसने शादी की है।
वहीं गुलनाज ने बताया कि उनके परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं है। साहिल से प्रेम हुआ और वे लोग भाग कर मंदिर में शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *