लक्ष्मी देवी को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि उचित महतो ने दिया आम का पौधा

Local

भूली। भूली शिवपुरी में नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा के 90 वर्षीय माता लक्ष्मी देवी के निधन पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा सह कुटुंब भोज का आयोजन किया गया था।
उचित महतो ने श्रद्धांजलि देते हुए डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा को आम का पौधा सौंपा और कहा कि मां के नाम एक पौधा लगाएं यह पर्यावरण के साथ मां की याद को ताजा रखेगा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, डॉ विकास कुमार, डॉ सुष्मिता कुमारी, आभा कैथरीन तिर्की, मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष के एन सिंह, जगदीश प्रसाद राय, अजय पासवान, भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, अनुज चौहान, नव संकल्प मंच के मानस रंजन पाल, मनमोहन सिंह, कैलाश गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, राजेश साव, नागेश्वर साव, पी बी सिंह, अधिवक्ता बी सी सरकार, कृष्णा विश्वकर्मा, एमभीएम विद्यालय के प्राचार्य ब्रह्मदीन प्रजापति, उमेश्वर झा, बहादुर महतो, नरेश पंडित, अमरजीत पासवान, गुरुचरण सिंह, अशोक गुप्ता, दीपक महतो, नरेश पासवान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *