नींव खोदने वालों का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
किसी ने नहीं दिखाया दस्तावेज, जिंदा पेड़ को किया नष्ट
भूली। भूली के पंचवटी नगर में काली मंदिर के समीप सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। पंचवटी नगर के काली मंदिर के पश्चिम दिशा में सड़क से सटे भू खंड पर रविवार को जेसीबी से नींव खोदा गया। और यहां धनबाद नगर निगम द्वारा लगाए गए करीब बीस पेड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

स्थानीय महिला रेणु सिन्हा ने बताया कि पिछले पंद्रह वर्षों से मकान बना कर रह रहे हैं। आगे की खुली जमीन सरकारी है। पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग मंडरा रहे थे। उन लोगों ने जेसीबी से पेड़ हटा कर नींव खोद दिया और हमे डराया धमकाया कि रास्ता बंद कर देंगे।
वहीं एक महिला ने बताया कि तीस साल से मकान बना कर रह रहे हैं। काली मंदिर के आसपास सरकारी जमीन है। कभी भूली बस्ती तो कभी भूली नगर प्रशासन इसे अपना जमीन बता कर दावा करता रहा है। अब कुछ नए लोग जमीन हड़पने के नियत से फर्जी दस्तावेज के सहारे सरकारी जमीन को हड़पना चाहते हैं।
वहीं शुभम नामक युवक ने बताया कि उक्त जमीन उसके दादी के नाम है जिसका उन्होंने एग्रीमेंट किसी और व्यक्ति से किया है। हमारे पास दस्तावेज है।

पंचवटी नगर में स्थानीय लोगों के विरोध के बाद जमीन पर कब्जा करने आए लोग वापस चले गए। किसी ने जमीन का दस्तावेज नहीं दिखाया।
ऐसा माना जा रहा है कि उक्त जमीन सरकारी है और कुछ समय पूर्व धनबाद नगर निगम ने सैकड़ों पेड़ पंचवटी नगर में लगाया है और उक्त भू खंड में करीब बीस पेड़ निगम द्वारा लगाया गया था। जिसे अब नष्ट कर दिया गया है।
पर्यावरण संरक्षण को लेकर निगम द्वारा लाखों रुपया खर्च कर पेड़ लगाया गया था और कुछ लोग इस भूखंड को अपना बता कर पेड़ को नष्ट कर दिया।