विधायक राज सिन्हा ने जताई नाराजगी
शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सांसद ढुल्लू महतो
भूली। भूली डी ब्लॉक मध्य विद्यालय में लगभग एक करोड़ तीस लाख की लागत से आठ कमरों के निर्माण कार्य शुरू होने के बाद रविवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा शिलान्यास करने पहुंचे। राज सिन्हा ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया।
क्यों विधायक में शिक्षकों की कमी और बच्चों की कम संख्या को लेकर राज सिन्हा प्राचार्य राम चरित पासी पर भड़क गए। राज सिन्हा ने बच्चों की संख्या विद्यालय में कम होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चों की संख्या बढ़ाइए। सिर्फ भवन बनवाने से कुछ नहीं होगा।
विद्यालय में कक्षा एक से आठवी तक में महज 160 बच्चे रजिस्टर्ड हैं। जिसमें भी उपस्थिति कम रहती है। शिक्षकों की संख्या महज तीन है। कंप्यूटर और डिजिटल कक्ष का उद्घाटन के बाद भी अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई है।
ढुल्लू महतो की गैर मौजूदगी बना चर्चा का विषय
मध्य विद्यालय में शिलान्यास कार्यक्रम में शिलापट्ट पर सांसद ढुल्लू महतो का भी नाम अंकित था लेकिन कार्यक्रम में ढुल्लू महतो शामिल नहीं हुए। वहीं भाजपा भूली मंडल के एक पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आयोजक द्वारा सूचना तक नहीं दी गई। संभवतः सांसद को भी कार्यक्रम की जानकारी ना हो। पदाधिकारियों को भी कार्यक्रम से कुछ देर पहले ही सूचना दी गई।
मौके पर भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, पूर्व पार्षद सह जिला सोशल मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, इंद्रकांत झा, किसान मोर्चा धनबाद के महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश झा, मनमोहन सिंह, महेश सिंह, मनोज राजहंस, अनिल साव, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे।