सीता राणा ने किया प्रेसवार्ता भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Local

महिला आरक्षण विधेयक लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का धरना 26 को

भूली। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने भूली ई ब्लॉक सेक्टर पांच में आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान सीता राणा ने कहा कि राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष आदरणीय गुंजन सिंह जी के निर्देशानुसार दिनांक 26 मार्च को रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें महिला आरक्षण विधेयक को अविलंब क्रियान्वयन करना और महिला आरक्षण में ओ बी सी महिला को आरक्षण देने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी जाएगी।
अपनी मांगों के समर्थन में जिला पदाधिकारी , प्रखंड नगर अध्यक्ष के साथ कमिटी सदस्य व महिला कांग्रेस की सदस्य शामिल होंगी।
सीता राणा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं को गुमराह कर रही है। महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा से पास कर दिया गया है। लेकिन परिसीमन की बाध्यता जोड़ दी गई है। देश में जनगणना 2011 में हुआ। कोविड महामारी का हवाला देकर 2021 में जनगणना कार्य नहीं हुआ। 2025 वर्तमान तक इसकी शुरुवात नहीं हुई। आगे भी संभावना दिख नहीं रही। जबकि महिला आरक्षण विधेयक को 15 साल के लिए लागू किया जाना है। जनगणना के आधार पर परिसीमन होगा और परिसीमन के अभाव में महिला आरक्षण विधेयक लागू हो ही नहीं सकता है। यह भाजपा सरकार का षडयंत्र है कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार से वंचित रखो।
प्रेसवार्ता में कविता धीवर , हीरा देवी, कौशल्या देवी, सुमित्रा देवी , बिंदु देवी, सविता तुरी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *