भूली। भूली डी ब्लॉक सेक्टर चार आवास संख्या 114 में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हजारों का सामान जल कर राख हो गया। गुरुवार के दिन करीब दो बजे घर से आग की लपटे और धुंआ निकलता देखा आग लगने का पता चला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया। मकान के अंदर रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने की खबर से आसपास में हड़कंप मच गया लोग दहशत में थे। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
भुक्तभोगी राजेश कुमार वर्णवाल ने बताया कि कमरे में घरेलू समान के साथ पूजा का घी की पांच पेटी और अन्य पूजा सामग्री रखा हुआ था जो जल कर नष्ट हो गया। इसमें करीब पचास हजार का नुकसान हुआ है। राजेश कुमार वर्णवाल हॉल सेल में पूजा सामग्री और राशन सामग्री समान का व्यवसाय करता है।
