मां दुर्गा के भक्तिमय गीतों पर हुआ संगीतमय प्रस्तुति
धनबाद। केंदुआडीह पांच नंबर में कुसुंडा छठ तालाब के समीप शनिवार को वीर चौहरमल जयंती धूमधाम से मनाई गई। साथ ही बसंती नवरात्र को लेकर संगीतमय आयोजन किया गया। बाबा वीर चौहरमल के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और मां दुर्गा के भक्तिमय गीत पर संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी का भव्य स्वागत किया गया। पुष्प गुच्छ और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में लक्ष्मी देवी ने कहा कि बाबा वीर चौहरमल की कथा सभी को जानना चाहिए। समाजहित में लिया गया निर्णय सदियों तक याद किया जाता है और पूरे समाज के लिए वह प्रेरणा का श्रोत बनता है। केंदुआडीह पांच नंबर में स्थापित बाबा वीर चौहरमल के प्रतिमा स्थल का जीर्णोद्धार होना चाहिए। सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस विषय को गंभीरता से लें और बाबा वीर चौहरमल के प्रतिमा स्थल का विकास करें।
मौके पर उमेश पासवान, अमन पासवान, जितेंद्र पासवान, संजय पासवान, अशोक साव, अमित पासवान, राजेश पासवान, हरेराम पासवान, पवन पासवान, अनिल चौहान, लालती देवी आदि मौजूद थे।