दर्जनों महिलाओं ने थामा महिला कांग्रेस का दामन

Local


धनबाद। धनबाद के जय प्रकाश नगर में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की उपाध्यक्ष पुनम राय के आवास पर एक सादे कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने जिलाध्यक्ष सीता राणा के उपस्थिति में महिला कांग्रेस का दामन थामा।महिलाओं ने सीता राणा का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पुनम राय ने कहा कि महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी और प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी के साथ जिलाध्यक्ष सीता राणा जी के निर्देशानुसार दर्जनों महिला ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और महिला कांग्रेस के क्रियाकलाप पर भरोसा जताया।


वहीं जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संगठित होने की जरूरत है और अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़नी होगी। आज केंद्र या राज्य सरकार की कई योजना है जिसका लाभ महिलाएं नहीं उठा पा रही हैं। इसके लिए महिलाओं को जागरूक होना होगा।
झारखंड सरकार के मईया सम्मान योजना को लेकर सीता राणा ने कहा कि कुछ महिलाओं का पैसा नहीं आया जिसमें कागजों का सत्यापन किया जा रहा है। सभी महिला को इसका लाभ मिलेगा। जो भी महिला इस योजना से वंचित हैं वह नए सिरे से आवेदन करें और जिनका पैसा अभी नहीं आया है वह अपने दस्तावेज का पुनरीक्षण करवा ले।
सीता राणा ने महिला कांग्रेस में शामिल होने वाली महिलाओं का स्वागत किया और महिलाओंबके हर समस्या में साथ देनेबका भरोसा जताया कि महिला कांग्रेस महिलाओं को अधिकार न्याय दिलाने तक आपके साथ खड़ी रहेगी।
मौके पर मालती देवी, शांति देवी, रीना देवी, सुमित्रा देवी, मुनकी देवी, सुमा देवी, पुनम देवी, बेबी कुमारी, सकून देवी, गायत्री देवी, शकुंतला देवी, रेखा देवी, बिंदु देवी, मधु देवी सुनैना देवी, मंजू देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *