बाल्मीकि महापंचायत के अभियान को आगे बढ़ाएंगे – गंगा बाल्मीकि
अपने छतों पर पानी भरा मटका जरूर रखें – अजय चौधरी उर्फ गुड्डू
भूली। वाल्मीकि महापंचायत के तत्वाधान में मंगलवार को संरक्षक गंगा वाल्मीकि के नेतृत्व में पक्षियों के लिए मटकी में पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गई। इस कार्य में बाल्मिकी समाज के बुजुर्ग नौजवान और महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
पक्षियों को पानी देने के कार्य में वाल्मीकि महापंचायत के महामंत्री सुभाष वाल्मीकि, अध्यक्ष पंकज वाल्मीकि, सचिव भारत वाल्मीकि , अरुण कुमार मंडल एवं भुली वाल्मीकि समाज से मोती वाल्मीकि, निर्मल वाल्मीकि, गणेश वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, विकास वाल्मीकि, रोहित कुमार हरि, सुमित, संजय वाल्मीकि, निखिल वाल्मीकि, आयुष वाल्मीकि, अनिकेत वाल्मीकि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मौके पर गंगा बाल्मीकि ने कहा कि बाल्मीकि महापंचायत के पक्षियों को पानी देने के अभियान को समाज में समर्थन और सहयोग मिल रहा है। बढ़ते गर्मी को देखते हुए अगले कुछ माह तक इस व्यवस्था को आगे बढ़ाया जाएगा।
समाजसेवी सह कांग्रेस पार्टी के एसटी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि समाज में प्रकृति प्रेम को बाल्मीकि समाज ने एक बात पुनः जीवंत किया है। आज पेड़ों पर पानी से भरा मटका लटकाया गया। आम जन मानस से अपील करते हैं कि आप गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए अपने छतों पर पानी से भरा मटका रखें ।