जानकी देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिला जुड़ी महिला कांग्रेस से

Local

सीता राणा ने दिलाई सदस्यता

धनबाद। धनबाद प्रखंड में पुटकी के गांधी ग्राम में महिला कांग्रेस की धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष सीता राणा ने महिलाओं को महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।
जानकी देवी ने फूलमाला पहनाकर जिलाध्यक्ष सीता राणा को सम्मानित किया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि महिलाओं के अधिकार और हक केलिए महिलाओं को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। वर्तमान में जन मुद्दों पर लोगों को कांग्रेस के विचारधारा पर भरोसा हो रहा है।


जानकी देवी ने कहा कि महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी और जिलाध्यक्ष सीता राणा जी के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें दर्जनों महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की।
मौके पर नैना देवी, सविता देवी, रीता देवी, करो कुमारी, मुनिया देवी, आरती कुमारी, मुन्नी देवी, गंगा कुमारी, चिंता देवी, गंगिया देवी, रीता देवी, चंद्री देवी , मंगली देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *