बुद्ध धर्म का सबसे बड़े प्रचारक थे सम्राट अशोक – डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा

Local

सम्राट अशोक की जयंती मनाया गया
भूली। भूली आई एस एल स्कूल के समीप नागरिक संघर्ष मोर्चा ने सम्राट अशोक की 2369 वां जयंती मनाया। सम्राट अशोक के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
मौके पर डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध ने आत्मज्ञान के बाद बौद्ध धर्म की स्थापना की और आगे चल कर मौर्यवंश के सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म का प्रचार किया। सम्राट अशोक प्रारंभिक काल में महान योद्धा रहे और कलिंग युद्ध में लाखों सैनिकों के मौत के बाद उन्हें करुणा का आभास हुआ। जिसके बाद सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म का अनुसरण किया।
शिक्षक प्रियव्रत सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक बौद्ध धर्म के सबसे बड़े अनुयायी थे। उन्होंने बौद्ध धर्म का प्रचार किया और आज भी न्याय के लिए अशोक स्तंभ का सांकेतिक उपयोग किया जाता है। आज भी सम्राट अशोक के विचार प्रासंगिक है।
मौके पर डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा, प्रियव्रत सिंह, राजेंद्र नोनिया, राजकुमार शर्मा, तरुण चंद्र राय , सौरभ पांडेय , बी सी सरकार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *