बीटीए से सेवानिवृत नरेश सिंह का किया गया भव्य स्वागत

Local

झरिया विधायिका रागिनी सिंह और जमस के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने दी बधाई

नरेश सिंह और धर्मपत्नी नीतू सिंह को उपहार देकर किया गया सम्मानित

भूली। भूली नगर प्रशासन से सेवानिवृत हुए नरेश सिंह का भव्य तरीके से स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया विधायिका रागिनी सिंह के साथ जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम, केंद्रीय उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, संजीत कुमार सिंह, बी टी ए प्रबंधक ब्रह्मदेव सिंह, रीजनल हॉस्पिटल भूली के सीएमओ डॉ अभिजीत कुमार, डॉ रणजीत कुमार महतो, डॉ नेहा स्मृति, मनीष कुमार, जनता मजदूर संघ के केंद्रीय सचिव रंजीत कुमार सिंह, आनंद प्रकाश, राजेश कुमार प्रबंधक असैनिक कोयला भवन , दिनेश यादव, मनोज सिंह, ने नरेश सिंह को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

भूली नगर प्रशासन में कार्यकृत कर्मियों ने संयुक्त रूप से नरेश सिंह और धर्मपत्नी नीतू सिंह को फूल माला पहनकर उपहार भेंट किया और भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के रीजनल हॉस्पिटल भूली शाखा सचिव बिनोद कुमार सिंह ने नरेश सिंह को सेवानिवृत होने पर बधाई देते हुए कहा कि सेवा काल में मजदूर हितों के लिए कार्य किया। आगे भी मजदूर साथियों के लिए संघर्षशील बने रहे। आपका सानिध्य हमेशा कर्मचारियों को मिलता रहे। आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जे सी झा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के भूली नगर प्रशासन अध्यक्ष दिलीप कुमार, सचिव भागवत तिवारी, वापी दत्ता, ममता कुमारी, ललिता चौहान, सुनीता देवी, जनता मजदूर संघ रीजनल हॉस्पिटल भूली के अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह , मोहम्मद आलमगीर, शंभू नाथ तिवारी, विवेकानंद गुप्ता, सरयू सिंह, रणवीर सिंह, परशुराम चौहान, राजेश शर्मा प्रभाकर कुमार, त्रिपुरारी सिंह, अजीत कुमार, विजय दास, भोला चौहान, उदय कुमार आदि उपस्थित थे।


मौके पर सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि जनता मजदूर संघ को मजबूत करने में नरेश सिंह ने अहम योगदान दिया और हमेशा मजदूर हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई और प्रबंधन को भी विकास कार्यों में योगदान दिया। भविष्य में भी नरेश सिंह का योगदान बना रहेगा इसकी कामना करते हैं।

झरिया विधायिका रागिनी सिंह ने कहा कि नरेश सिंह बीसीसीएल से सेवानिवृत हुए हैं जनता मजदूर संघ से नहीं हुए। मजदूर हित में आगे भी कार्य करें। इसकी शुभकामना देते हैं।

नरेश सिंह ने स्वागत सम्मान को लेकर कहा कि सहकर्मियों का स्नेह हमेशा याद रहेगा। यह प्रेम और आदर के लिए आभारी हूं। जनता मजदूर संघ के साथ आगे भी मजदूर हितों ने कार्य करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *