महिला कांग्रेस से जुड़ी दर्जनों महिलाएं ली सदस्यता

Local


भूली। भूली ई ब्लॉक में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के आवासीय कार्यालय में रविवार को नीतू देवी के अगुवाई में दर्जनों महिलाओं ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष सीता राणा ने सभी महिलाओं का स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष सीता राणा ने झरिया नगर महिला कांग्रेस कमिटी में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी देवी को पार्टी का पट्टा पहनाकर दायित्व सौंपा।
वहीं सीता राणा ने कहा कि पार्टी को प्रखंड नगर से लेकर पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करने नए सदस्यों को जोड़ने के साथ कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नीतू देवी के अगुवाई में महिलाओं ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
नीतू देवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही जनता का भलाई कर सकती है। कांग्रेस पार्टी ने योजना के नाम पर कभी जनता को गुमराह नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने महिलाओं को पंचायत और निकाय में पचास फीसदी आरक्षण का लाभ दिया।
लक्ष्मी देवी देवी ने कहा कि सीता राणा जी ने जो दायित्व झरिया नगर के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर दिया है। इसके लिए मैं आभारी हूं। मैं महिला कांग्रेस को झरिया नगर में मजबूत करने के लिए कार्य करूंगी।
मौके पर शिखा चंद्रा, असर्फी देवी, उर्मिला देवी, सीमा वर्मा, खुशबू कुमारी, मालती देवी, उषा देवी आदि मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *