धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी के नेतृत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 135 वां जयंती पुटकी के गांधी ग्राम में मनाया गया।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिसके बाद बाबा साहब के तस्वीर के साथ नगर भ्रमण किया। इस दौरान जय भीम जय संविधान का नारा बुलंद किया।
मौके पर बतौर अतिथि धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर दलितों पिछड़ों का आवाज थे। उन्होंने समाज में समतामूलक व्यवस्था की कल्पना की और समाज से भेदभाव छुआछूत खत्म करने के लिए आंदोलन चलाया और संविधान में व्यवस्था की कि समाज का हर व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन यापन करें। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमे उनका शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो के नारा के साथ आगे बढ़ना है।

वहीं जानकी देवी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने समाज के दलितों पिछड़ों वंचितों के अधिकार के लिए काम किया। आज हमे आंबेडकर के विचारों पर चलना चाहिए और सत्य के साथ खड़ा रहना चाहिए और अपने अधिकार के लिए आवाज उठाना चाहिए।
मौके पर रूबी खातून, नीतू देवी, पुनम राय, निखत, मालती देवी, रिंकू देवी, मीना देवी, गुड़िया देवी, आशा देवी, मुस्कान राय, सुनीता देवी, पारो देवी, लक्ष्मी देवी, कविता साहू, ललिता देवी, रूबी देवी, बिमला देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद थी।