भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर दो में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी के आवासीय कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो का नारा दिया। आज भी समाज को इस नारा की जरूरत है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमेशा दलितों पिछड़ों वंचितों के लिए आवाज उठाई और न्याय के लिए आंदोलनरत रहे। अपने अंतिम समय में बाबा साहब ने जो प्रतिज्ञा लिया वह समाज में पाखंड के खिलाफ था और समतामूलक व्यवस्था के लिए जयघोष था। आज भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों और सिद्धांतों की जरूरत है। जिसके शक्ति से समाज में दलितों पिछड़ों वंचितों के साथ न्याय हो और इस वर्ग को इसका अधिकार मिले।

मौके पर शोभा देवी, पूनम देवी, कुसुम देवी, शारदा देवी, संध्या देवी, लालती देवी, भुनेश्वरी देवी, गंगा देवी, लाडली देवी, पूनम सिंह, देवांती देवी, राखी देवी, संदीप कुमार, सुरेश चौहान, पवन कुमार पासवान, दिलीप कुमार सिन्हा, कुमार कंचन आदि मौजूद थे।