गैस सिलेंडर पर मूल्य वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्श
धनबाद। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा गैस सिलेंडर में मूल्य वृद्धि किए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने गैस सिलेंडर पर मूल्य वृद्धि वापस लो, गरीबों की लुटेरी सरकार शर्म करो जैसे तख्तियों के साथ जमकर नारा लगाया और भाजपा सरकार के नीति का विरोध किया।

सीता राणा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के जेब पर डाका डाल रही है और करोड़ों रुपया वसूलने के जुगाड में है। पहले भाजपा की सरकार ने गरीबों में करोड़ों सिलेंडर मुफ्त में बांटे और अब मूल्य वृद्धि कर उन्हीं गरीबों को लूटने का काम कर रही है। भाजपा की मोदी सरकार शर्म करे और गैस सिलेंडर पर मूल्य वृद्धि को अविलंब वापस ले।
मौके पर रूबी खातून, हेमंती जयसवाल , गुड़िया देवी, पुनम देवी, नीतू देवी, जानकी देवी, रिंकू देवी, अजमेरी खातून , सबीना खातून, मीना देवी, निखत परवीन, लक्ष्मी देवी, कलावती देवी, इशरत खातून, सुनीता निषाद, रजनी देवी, शांति देवी, गंग्या देवी, खुशबू देवी, गंगा देवी, रतनी देवी, सबिता देवी, रीता देवी, ऊषा देवी, असर्फी देवी, गीता सिंह, मुस्कान सिंह, कविता धीवर, आसमा खातून, रीना देवी, शांता पासवान, रूबी देवी आदि मौजूद थी।