धनबाद। धनबाद के कोलाकुसमां में धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने महिला कांग्रेस में शामिल हुईं। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सीता राणा मुख्य रूप से उपस्थित हुई। जिनका ढोल बाजे के साथ स्वागत किया गया। धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने महिला कांग्रेस से जुड़ी। जिलाध्यक्ष सीता राणा ने महिलाओं को माला पहनाकर और कांग्रेस पार्टी का पट्टा देकर महिला कांग्रेस mr स्वागत किया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि कांग्रेस की जन कल्याणकारी विचारधारा और वर्तमान में आदरणीय राहुल गांधी जी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा के प्रभाव से लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी पर बढ़ रहा है।

सीता राणा ने कहा कि आज राहुल गांधी जी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा से भाजपा की झूठी सरकार की नींव हील गई है। भाजपा सरकार तानाशाही कार्यवाई कर राहुल गांधी जी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा को रोकना चाहती है। भाजपा सरकार डरती है कि राहुल गांधी जी ने अगर देश को जोड़ दिया जनता को जगा दिया, भाजपा के झूठ से पर्दा हटा दिया तो आने वाली लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
हमें यह तय करना है कि हम अपने अधिकारों और अपने बच्चो के भविष्य के लिए आज जग जाएं और भाजपा की तानाशाही सरकार जिसमे महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है को उखाड़ फेंके। धनबाद में भी राहुल गांधी जी का आगमन होना है और हम भारी संख्या में उनका स्वागत के लिए तैयार रहें।
धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी ने कहा कि महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से अवगत करवा कर पार्टी से जोड़ने का कार्य किया गया। पार्टी से जुड़ने वाली महिलाओं को जिलाध्यक्ष सीता राणा जी द्वारा स्वागत किया गया। भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चल रहा है और आगे भी धनबाद नगर में महिलाओं और आम जनों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि जब राहुल गांधी जी धनबाद आएं तो उनका भव्य स्वागत महिला कांग्रेस भी करे। और आने वाले लोकसभा चुनाव में धनबाद से कांग्रेस की जीत हो और केंद्र में कांग्रेस आए। इसके लिए सभी महिलाएं एकमत , एकजुट हैं और हमारा प्रयास जरूर रंग लायेगा।

धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी ने नेतृत्व में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। पूनम देवी ने कहा कि जरूरतमंदों और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ठंढ को देखते हुए वैसे महिलाओं और बुजुर्गों को कंबल दिया गया को वंचित थे। सरकार की योजना का लाभ नहीं ले पाए थे।
मौके पर जिला सचिव हेमंती जयसवाल, जिला महासचिव, रूबी खातून, गुड़िया देवी, झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह, झरिया नगर अध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, धनबाद प्रखंड प्रभारी जुली सिंह, मुस्कान खातून, बलियापुर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष देवांती देवी, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता निषाद, कुंती देवी, चंपा देवी, हिमानी देवी, लक्ष्मी देवी, ललिता देवी, संजू देवी, आशा देवी, पुतुल देवी, ममता देवी, पार्वती देवी, विशाखा देवी, रूही देवी, निशा देवी सीमा देवी, पूजा देवी, सुमित्रा देवी, बंदना देवी, लता देवी, काजल देवी, उषा देवी आदि मौजूद थी।