धनबाद। बीसीसीएल के गोंदूड़ीह कोलियरी के जनता श्रमिक संघ के शाखा सचिव प्रमोद पासवान ए आर एल पासवान, विनोद नोनिया ने जनता श्रमिक संघ के महामंत्री रागनी सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
जनता श्रमिक संघ गोंदूड़ीह शाखा के सचिव प्रमोद पासवान ने बताया कि संघ की ओर से यह औपचारिक भेंट थी। संघ को मजबूत करने और मजदूरों की समस्या के समाधान करने और आगामी समय में जनता श्रमिक संघ के आंदोलन को रणनीति पर चर्चा हुई। गोंदूड़ीह शाखा का जल्द विस्तार किया जायेगा और मजदूरों की समस्या को लेकर जल्द ही प्रबंधन को अवगत कराने और मजदूरों की समस्या के निदान को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
