गणतंत्र दिवस उस दिन की याद दिलाता है जब भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसे 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा बनाया और अपनाया गया था। हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारतीय हैं। हम उस देश के वासी है जिस देश में सब धर्मों को सम्मान दिया जाता है, किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। हम उस देश में रहते है जिसका संविधान पुख़्ता है, जो किसी धर्म के साथ अन्याय नहीं होने देता। हमें अपने संविधान की रक्षा करनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में ईमानदारी से योगदान देना चाहिए।
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
हेमन्ती जयसवाल , सचिव, धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी